BGMI 3.9: अगर आप भी BGMI के दीवाने हैं और हर नए अपडेट का बेसब्री से इंतजार करते हैं, तो अब खुश हो जाइए क्योंकि जुलाई 2025 में BGMI लेकर आ रहा है अपना 3.9 अपडेट, जो इस बार कुछ बेहद खास और धमाकेदार सरप्राइजेस के साथ आने वाला है। इस बार गेम में ट्रांसफॉर्मर्स की जबरदस्त एंट्री होने वाली है Optimus Prime और Megatron जैसे आइकॉनिक किरदार अब आपकी गेमिंग का हिस्सा बनेंगे।
BGMI A14 Royale Pass: फुल ऑन एंटरटेनमेंट का वादा

A14 Royale Pass इस बार भी 1 से 100 तक के लेवल पर कुछ ऐसे रिवॉर्ड्स लाया है, जो हर खिलाड़ी के दिल को जीत लेंगे। गेम की शुरुआत होगी Seaside Stunner कवर से और फिर Captain Woof थीम पर आधारित कई शानदार स्किन्स, इमोट्स और फिनिशेस मिलेंगे। लेवल 50 पर मिलेगा अपग्रेडेबल Scar-L और लेवल 100 तक पहुंचते-पहुंचते प्लेयर्स को मिलेगा Sweetbite Beastie Set, जो अपग्रेडेबल भी होगा। पूरे RP में Captain Woof थीम और चुलबुले अंदाज वाली ड्रेस और इमोट्स गेम को और मजेदार बना रहे हैं।
BGMI 3.9 अपडेट की रिलीज़ डेट और टाइमिंग
BGMI 3.9 अपडेट की ऑफिशियल रिलीज़ डेट 16 जुलाई 2025 तय की गई है। Android यूज़र्स को ये अपडेट सुबह करीब 6:30 बजे मिलने की उम्मीद है, जबकि iOS यूज़र्स को ये अपडेट 2-3 घंटे बाद मिलेगा। यानी की अगर आप Android पर खेलते हैं तो आप सबसे पहले इस धमाकेदार बदलाव का अनुभव कर सकते हैं।
BGMI 3.9: ममी सेट की होगी फिर से वापसी
BGMI 3.9 अपडेट में एक और खास बात है ममी सेट स्पिन की वापसी! इस बार Lava Mummy Suit, Glacier Mummy Set और दो और पॉपुलर ममी आउटफिट्स लौटकर आ रहे हैं। सबसे खास बात ये है कि इस बार आपको पहले से मौजूद आउटफिट्स की डुप्लीकेट कॉपी नहीं मिलेगी। इसका मतलब है कि आपके पास नए ममी सेट पाने का सुनहरा मौका है, बिना किसी दोहराव के।
BGMI Mythic FORGE: तीन नए सेट्स की होगी एंट्री

Mythic FORGE में तीन नए धमाकेदार सेट्स की एंट्री होने वाली है जो आपके कलेक्शन को और भी खास बनाएंगे। Lieutenant Parsec Set, Thorn Trooper Set और House DJ Set ये तीनों लुक्स गेम में अलग ही रॉयल अंदाज और स्टाइल लेकर आएंगे। फैशन और फाइटिंग का मेल जो इस बार BGMI को और भी स्टाइलिश बना देगा।
BGMI का ये नया अपडेट सिर्फ एक टेक्निकल बदलाव नहीं, बल्कि एक नया अनुभव है जिसमें ट्रांसफॉर्मर्स की ऐतिहासिक दुनिया, ममी सेट्स का रिटर्न और A14 Royale Pass की मजेदार रिवॉर्ड्स की भरमार है। जो खिलाड़ी इस अपडेट का इंतजार कर रहे थे, उनके लिए ये किसी जश्न से कम नहीं होगा। तो तैयार हो जाइए 16 जुलाई को इस एडवेंचर में डूब जाने के लिए और 19 जुलाई से A14RP की रोमांचक रेस शुरू करने के लिए।
Disclaimer: यह लेख केवल सामान्य जानकारी के उद्देश्य से लिखा गया है। BGMI अपडेट्स, रिवॉर्ड्स और इन-गेम फीचर्स की पुष्टि आधिकारिक स्रोतों के माध्यम से ही करें। समय और कंटेंट में बदलाव संभव है, जो कंपनी की नीतियों पर निर्भर करता है।
Also Read:
BGMI 3.9 अपडेट, अब होगी ट्रांसफॉर्मर्स की टक्कर, धमाकेदार एक्शन का दौर शुरू
सिर्फ 3 दिन का मौका, BGMI M416 Glacier Skin लौट आई है फिर से धमाका करने
M4 Glacier की ठंडक में फिर जलेगा BGMI का मैदान, तैयार हो जाइए July 4 के लिए





