Orkla India IPO: आज भारतीय शेयर बाजार में Orkla India के शेयरों की लिस्टिंग हुई, लेकिन उम्मीदों के मुताबिक शानदार डेब्यू नहीं रहा। कंपनी के शेयर 6 नवंबर 2025 को BSE और NSE पर हल्के प्रीमियम के साथ लिस्ट हुए, लेकिन जल्द ही गिरावट देखने को मिली।
Orkla India IPO: मामूली प्रीमियम पर लिस्टिंग

Orkla India के शेयर BSE पर ₹751.50 प्रति शेयर के भाव पर लिस्ट हुए, जो इश्यू प्राइस ₹730 की तुलना में करीब 2.95% का प्रीमियम है। वहीं NSE पर यह ₹750.10 प्रति शेयर पर लिस्ट हुए। हालांकि शुरुआती उत्साह के बाद स्टॉक में दबाव दिखा और यह ₹693.35 के निचले स्तर तक फिसल गया।
Orkla India IPO: क्यों रही लिस्टिंग उम्मीद से कमजोर
बाजार विशेषज्ञों का मानना है कि ग्रे मार्केट प्रीमियम (GMP) ने पहले से संकेत दे दिया था कि लिस्टिंग औसत रह सकती है। लिस्टिंग से पहले GMP लगभग 9% था, लेकिन डेब्यू पर स्टॉक उतना प्रदर्शन नहीं कर सका। यह IPO 29 से 31 अक्टूबर तक खुला था और 3 नवंबर को अलॉटमेंट हुई थी।
Orkla India IPO: क्या करें निवेशक?
Mehta Equities Ltd के प्रशांत टैपसे ने कहा कि Orkla India के प्रति निवेशकों का भरोसा इसके मजबूत बिजनेस मॉडल और बढ़ती मांग के कारण बना हुआ है। उन्होंने बताया कि जिन निवेशकों को अलॉटमेंट मिली है, उन्हें इसे लॉन्ग-टर्म नजरिए से होल्ड रखना चाहिए, जबकि नए निवेशक फिलहाल “वेट एंड वॉच” का रुख अपनाएं।
वहीं Swastika Investmart की शिवानी न्याती ने सुझाव दिया कि जिन्होंने शेयर खरीदे हैं, वे चाहें तो शुरुआती मुनाफा बुक कर सकते हैं, जबकि बाकी हिस्से को मीडियम से लॉन्ग टर्म तक होल्ड करना बेहतर होगा। उन्होंने ₹650 का स्टॉप-लॉस लगाने की सलाह दी है।
Orkla India का बिजनेस और सब्सक्रिप्शन
MTR Foods ब्रांड की मालिक यह कंपनी पैकेज्ड फूड इंडस्ट्री की बड़ी खिलाड़ी है। Orkla India ने अपने IPO से ₹1,667.54 करोड़ जुटाए, जो पूरी तरह ऑफर फॉर सेल (OFS) था। यह इश्यू निवेशकों के बीच काफी लोकप्रिय रहा और 48.73 गुना सब्सक्राइब हुआ।
Orkla India IPO: मौजूदा स्थिति

आज दोपहर 2:10 बजे तक Orkla India का शेयर BSE पर ₹726.55 पर ट्रेड कर रहा था, जो इसके लिस्टिंग प्राइस से लगभग 3.3% नीचे और इश्यू प्राइस से 0.47% नीचे है।
Disclaimer: इस लेख में दी गई जानकारी केवल शैक्षणिक और सामान्य निवेश उद्देश्य के लिए है। शेयर बाजार में निवेश जोखिम के अधीन होता है, इसलिए निवेश करने से पहले अपने वित्तीय सलाहकार से सलाह अवश्य लें।
Also Read:
Business Idea: सिर्फ ₹50,000 में शुरू करें अपना सफल बिज़नेस
Google और Meta: डिजिटल दुनिया में Business की नई ऊँचाइयाँ





